Main banner

संगठन का लक्ष्य

Vision. Courage. Service.

"भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक पंजीकृत सामाजिक संगठन है, जिसका मूल उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर देश में व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन लाना है। संगठन का विश्वास है कि जब समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। इसी सोच के साथ देश के कोने-कोने में गरीब और असहाय बच्चों को निःशुल्क, आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु पाठशालाओं, प्राइमरी व जूनियर स्कूलों, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा “भीम आर्मी बोर्ड” की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि हर वर्ग के बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संगठन का संकल्प है कि कोई भी गरीब व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे, इसके लिए अस्पताल एवं मेडिकेयर संस्थानों की स्थापना कर निःशुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना प्राथमिकता है। बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पेट्रोल पंप, मॉल, मैरिज होम, विभिन्न प्रकार के टेंडर, शासकीय भवन निर्माण कार्य तथा “भीम आर्मी बैंक” जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार सृजन का विजन रखा गया है। संगठन गरीब, अनाथ और विधवा महिलाओं के जीवन-यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग एवं अनुदान प्रदान करने तथा महिला शोषण को रोकने के लिए विशेष महिला सशक्तिकरण टीम गठित करने को भी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानता है। इसका मुख्य विजन देश से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, पाखंडवाद और बेरोजगारी को समाप्त कर समतामूलक एवं मानवतावादी समाज की स्थापना करना है। संस्थापक विजय कुमार आजाद के निर्देशन में कैडर निर्माण, विचार गोष्ठियों, जनचेतना कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से देशवासियों को जागरूक किया जाता है, ताकि लोग व्यक्ति, धर्म या पार्टी विशेष से ऊपर उठकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को समझें और समानता, न्याय तथा भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। यही इस संगठन का संकल्प, लक्ष्य और दिशा है।

Join Us

Join Us — Be The Change

Become a part of BHIM ARMY and stand with our mission for dignity, education and economic empowerment. Your membership supports grassroots programs and unlocks practical benefits designed to uplift families and communities.

  • Priority invites to events and community meetings
  • Access to legal and medical support networks
  • Training, mentorship and member-only resources
  • Micro-grants, livelihood support and local projects
"Joining BHIM ARMY gave me access to support and community that changed my family's opportunities." — A member
WhatsApp